फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग-कुल्लू के बीच पांच दिन से थमे बसों के पहिये

Sat, 08 Feb 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के दोनों छोर पर बर्फ की मोटी दीवार होने से अटल टनल के रास्ते ठप है सेवा
विज्ञापन

बर्फबारी के कारण तीन फरवरी को बंद हुआ था बसों का संचालन
मौसम साफ रहा तो दो-तीन दिन में शुरू हो सकती है बस सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के बाद अटल टनल के रास्ते केलांग-कुल्लू के बीच पांच दिन से बस सेवा बंद है। बीते तीन फरवरी को हुई बर्फबारी से परिवहन निगम के केलांग डिपो के बसों के पहिये जाम हैं।
केलांग-कुल्लू के साथ घाटी के भीतर भी निगम की बस सेवा बंद है। बताया जा रहा है कि सड़क के दोनों छोर पर बर्फ की मोटी दीवार होने से फिलहाल अटल टनल होकर मनाली की तरफ बसों का संचालन संभव नहीं है। बस सेवा बंद होने के कारण लोगों को टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, तीन फरवरी तक पर्यटक भी टैक्सी के मुकाबले कम किराये पर मनाली से सिस्सू तक बसों में ही सफर कर रहे थे। केलांग डिपो ने केलांग-मनाली, केलांग-कुल्लू के अलावा केलांग-दारचा, केलांग-उदयपुर और उदयपुर-तिंदी रूट पर बसों की आवाजाही शुरू कर दी थी। अटल टनल खुलने के बाद लाहौल घाटी में पहली बार जनवरी और फरवरी में भी लोगों को निगम की बस सेवा उपलब्ध हो रही है। हिमाचल में लाहौल-स्पीति ही एकमात्र ऐसा जिला है, जहां निजी कंपनी की कोई बस नहीं चलती है। यहां केवल एचआरटीसी की बसें ही यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा रही हैं। केलांग बस अड्डा प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि हालिया बर्फबारी के बाद अटल टनल होकर एचआरटीसी की कुल्लू और मनाली के लिए चलने वाली बस सेवा बंद है, जबकि घाटी के भीतर भी बसों का संचालन बंद है। कहा कि मौसम साफ रहने की सूरत में एक-दो दिन के भीतर बसों की आवाजाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें