कुल्लू। महाराजा घाटी के आराध्य देवता हुरंग काली नारायण 11 दिवसीय हारियान क्षेत्र के दौरे पर हैं। इस दौरान देवता विभिन्न गांवों में पहुंचकर श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को देवता पारंपरिक वाद्ययंत्रों ढोल, नगाड़ों और नरसिंगों की गूंज के बीच चरमाली गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों और हारियानों ने फूल-मालाओं से देवता का भव्य स्वागत किया। देवता के सम्मान में पारंपरिक पुनू मेले का भी आयोजन किया गया। देवता के कारदार मोती राम ने बताया कि 24 नवंबर से शुरू हुई देवता की परिक्रमा के तहत वह पधर, छारशु और करेरी होते हुए चरमाली पहुंचे हैं। इस धार्मिक यात्रा के दौरान हारियान, ग्रामीण और देवता मिलकर क्षेत्र की प्राचीन देव परंपराओं का निर्वहन कर रहे हैं। संवाद