फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वीकेंड ने बदली मनाली की चाल, बाजारों में लौटी रौनक

विज्ञापन
धीरे-धीरे मनाली में पर्यटको की संख्या में इजाफा होने लगा है। रविवार को मनाली के अटल टनल के साउथ
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड पर पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। शुक्रवार से रविवार तक मालरोड पर्यटकों से गुलजार रहा। बाजारों, रेस्तरां और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही से पर्यटन कारोबारी भी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारियों के अनुसार, शुक्रवार से रविवार तक मनाली में 20 हजार से अधिक पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है। इन तीन दिनों में रोजाना करीब 500 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे, जबकि करीब 80 वोल्वो बसों की आवाजाही भी हुई। मालरोड के अलावा हिडिंबा मंदिर, सोलंगनाला, वशिष्ठ और रोहतांग में भी पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ी।
होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर और फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली में धीरे-धीरे पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ रहा है। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने से कारोबारियों को सीधा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि होटलों में ऑक्यूपेंसी भी बढ़कर करीब 35 से 40 प्रतिशत तक पहुंच गई है। कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पर्यटन सीजन और बेहतर होगा तथा पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। उधर, मणिकर्ण और बंजार घाटी के पर्यटन स्थलों पर भी वीकेंड में रौनक बढ़ी। मणिकर्ण घाटी में रोजाना करीब 350 पर्यटक वाहन पहुंचे, जबकि बंजार के जिभी, तीर्थन, सोझा, जलोड़ी दर्रा और रघुपुरगढ़ में करीब 200 पर्यटक वाहनों की आवाजाही रही। कसोल में साडा बैरियर संचालक राकेश महाजन ने बताया कि वीकेंड पर करीब 350 और सामान्य दिनों में 200 से 250 पर्यटक वाहन पार्वती घाटी में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर शुरू होने के बाद पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें