फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खड्डियों पर बुन रहीं संस्कृति, हुनर से संवर रही जिंदगी

विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में महिलाओं के द्वारा लगाए गए स्टॉल।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिलेभर के महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह हथकरघा बुनाई के जरिये कुल्लू की समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक पहनावे को सहेजने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस हुनर के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं न केवल लोक परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचा रही हैं, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन रही हैं।
विज्ञापन

कुल्लू की पारंपरिक शॉल, ऊनी कोट, बच्चों के गर्म कपड़े और कुल्लवी पट्टू से तैयार सूट इन दिनों अंतरराष्ट्रीय दशहरा मेले में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में हथकरघा उत्पादों से जुड़े महिला मंडलों को करीब 20 स्टॉल आवंटित किए गए हैं। इन उत्पादों की खासियत यह है कि इन्हें ग्रामीण महिलाएं अपने घरों में पारंपरिक खड्डियों पर तैयार करती हैं। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में महिला मंडल और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं इस कार्य से जुड़ी हैं। ये महिलाएं पारंपरिक बुनाई की कला को जीवित रखने के साथ स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने में भी योगदान दे रही हैं।
...
दशहरा मेले में पिछले साल से बेहतर रही बिक्री
मैं बंदरोल में समृद्धि हैंडलूम के नाम से अपनी दुकान चला रही हूं। हमारे यहां खुद तैयार किए गए शॉल, महिलाओं के कोट और बच्चों के गर्म कपड़े उपलब्ध हैं। इस बार दशहरा उत्सव में भी स्टॉल लगाया है। पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री बेहतर रही है। खासकर लोगों ने बच्चों के लिए गर्म कोट और अन्य ऊनी कपड़ों की खूब खरीदारी की है।
विज्ञापन

-इंदु चौधरी, समृद्धि हैंडलूम, बंदरोल

....
20 वर्षों से दशहरा उत्सव में लगा रही हूं स्टॉल
मैं 20 वर्षों से दशहरा मेले में स्टॉल लगा रही हूं। शमशी के गदोरी में दुकान है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों की कई महिलाओं को अपने साथ जोड़कर रोजगार उपलब्ध करवाया है। ये महिलाएं खड्डी के माध्यम से शॉल, सूट के डिजाइन और कुल्लवी पट्टू तैयार करती हैं। इन पारंपरिक उत्पादों को बेचने के लिए मेलों और उत्सवों में स्टॉल लगाए जाते हैं।
विज्ञापन

-नीलम ठाकुर, शमशी, कुल्लू
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें