फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल में दो हफ्ते बाद कूल हुआ मौसम

Fri, 13 Jun 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला में दो हफ्ते बाद मौसम ने करवट बदली है। बारिश होने से मौसम कूल-कूल हो गया है। तेज धूप के चलते किसानों के खेत-खलिहान सूख रहे थे। फसलों को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम से रोहतांग दर्रा सहित कोकसर, सिस्सू, अटल टनल, गोंधला, खंगसर सहित घाटी के कई भागों में बारिश शुरू हो गई। किसान रमेश, सोनम, छेवांग और रिंचेन ने बताया कि चंद्रा घाटी सहित पटन घाटी में भी पिछले कुछ दिनों से सूखे की स्थिति बनी है, लेकिन शुक्रवार को मौसम परिवर्तन हुआ और किसानों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में भी इस तरह बारिश होती रहेगी और किसानों की फसल अच्छी होगी। बहरहाल, शुक्रवार को हुई बारिश से घाटी के किसानों ने काफी हद तक राहत की सांस ली है और घाटी का वातावरण भी ठंडा हो गया है जो पर्यटकों के लिए अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें