फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र से उठाएंगे लिंडूर गांव को बसाने का मुद्दा : रवि

Fri, 23 May 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने लिंडूर गांव का किया दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति के लिंडूर गांव में जगह-जगह भूमि धंसने की घटनाओं ने ग्रामीणों में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने गांव का दौरा कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन

रवि ने प्रभावित ग्रामीणों को भरोसा दिया कि वे इस मसले को केंद्र सरकार के जनजातीय मंत्रालय और राष्ट्रीय जनजाति आयोग के समक्ष गंभीरता से उठाएंगे। वह इस मुद्दे को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और राज्यपाल के संज्ञान में भी लाएंगे। उन्होंने कहा कि मांग रखी जाएगी कि गांव अथवा उसके नजदीक किसी सुरक्षित स्थान पर फाइबर से बने आपदा राहत हैंगर (आपातकालीन शरण स्थल) का निर्माण किया जाए। यह भी मांग की जाएगी कि लिंडूर गांव के प्रभावित परिवारों को ऐसी जगह बसाया जाए, जहां वे सुरक्षित रूप से रहन-सहन, कृषि कार्य और पारंपरिक आजीविका को जारी रख सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें