कहा - आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान में मची है खलबली
सेना के सम्मान में बंजार में निकली तिरंगा यात्रा, नेता प्रतिपक्ष रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बंजार में शुक्रवार को भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकली गई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मौजूद रहे। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और भारतीय सेना जिंदाबाद का जयघोष किया।
जयराम ने कहा कि पूरा देश ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से गदगद है। भारतीय सेना के साथ खड़ा है। पाकिस्तान को पहलगाम की घटना के बाद भारत ने बता दिया है कि सिंदूर उजाड़ने का परिणाम क्या होता है। हमारी सेना ने उनके सैन्य ठिकाने जिस तरह से तबाह किए, उससे आतंकियों को पनाह देने वाले इस देश में खलबली मची हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कह दिया है कि अगर फिर सीमापार से एक भी गोली चली तो उसका जवाब ब्रह्मोस से दिया जाएगा। यह वह भारत नहीं है जो वर्षों जवाबी कार्रवई के लिए लगाता था। पाकिस्तान प्रोपेगेंडा फैलाने के में माहिर है, इसलिए भारत सरकार ने भी अपने सभी दलों के सांसद दुनिया के अलग-अलग राष्ट्रों में भेजे हैं।
हैरानी इस बात की है कि पाकिस्तान कभी ये नहीं बताता कि उनके यहां आतंकी मारे गए, जबकि वह आम नागरिकों को युद्ध में आगे करता है। भारतीय सेना अब पाकिस्तान को हर हमले का माकूल जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी और जिला अध्यक्ष अमित सूद भी उपस्थित रहे।