फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: टैंकों की सफाई के बाद पानी की आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के घरों के नलों में दो दिन से नहीं टपका पानी
विज्ञापन

ढालपुर के कई क्षेत्रों में मटमैला पानी आने से सहमे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर में पीलिया के बढ़ते मामलों के बीच जलशक्ति विभाग ने पेयजल टैंकों की सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य तेज कर दिया है। इसके चलते शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। कई स्थानों पर लोगों को मटमैला पानी मिल रहा है, जबकि कुछ मोहल्लों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है। विभाग की ओर से दो दिन से शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित पेयजल टैंकों की सफाई की गई है। इसके कारण सुल्तानपुर मठ, अखाड़ा बाजार, ढालपुर, शीशामाटी और देवधार सहित कई क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों टेक चंद, अमन सिंह, रोहित, हर्ष कुमार, पवन सिंह, संजय कुमार और हेमराज ने बताया कि लोगों को 24 घंटे मिलने वाली पेयजल सुविधा ठप होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पेयजल संकट इतना गहरा गया है कि लोगों को रोजाना कई किलोमीटर दूर स्थित प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। अखाड़ा बाजार में तीन दिन से पानी की सप्लाई प्रभावित होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

पीलिया के मामले सामने आने के बाद जलशक्ति विभाग ने शेताफाट और खलाड़ा नाला पेयजल योजनाओं से जुड़े करीब 20 पानी के टैंकों को खाली कर उनकी सफाई शुरू की है। विभाग का दावा है कि सफाई कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। लोगों से भी अपने घरों के पानी के टैंकों की सफाई करने की अपील की गई है। जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद ठाकुर ने कहा कि पानी के टैंकों को सफाई के लिए खाली करवाया गया है। अब पानी को भरा जा रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें