फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: काडू नाले में भूस्खलन, तिंदी-किलाड़ मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो एचआरटीसी बसों सहित दो दर्जन वाहन फंसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की तिंदी-किलाड़ सड़क पर वीरवार सुबह काडू नाले में भूस्खलन से सड़क बंद हो गई। पूर्वाह्न करीब 11 बजे पहाड़ी दरकने से भारी-भरकम मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। भूस्खलन के कारण पांगी से कुल्लू और कुल्लू से पांगी जा रहे करीब दो दर्जन वाहन मार्ग में फंस गए हैं। इनमें पांगी की ओर से आ रही दो एचआरटीसी की बसें और 16 निजी वाहन भी शामिल हैं। बीआरओ ने सड़क बहाल करने के लिए मौके पर मशीनरी तैनात कर दी है। बीआरओ के ओसी पारस कोछड़ ने कहा कि जल्द मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें