फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही का शिकार हुआ जल क्रीड़ा संस्थान : शौरी

Sat, 15 Nov 2025 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- शुरू होने से पहले ही दम तोड़ने लगी परियोजना
विज्ञापन

कहा- लारजी में खंडहर बने परियोजना के लिए बने भवन


संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/ सैंज (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन की लारजी विद्युत परियोजना के बांध में पर्यटकों के लिए जल क्रीड़ा और कैफेटेरिया शुरू करने की योजना सरकार की लारपरवाही का दंश झेल रही है।
बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया और कहा कि करीब तीन वर्ष पहले तैयार होकर जनता को समर्पित की गई यह परियोजना के लिए भवन और ढांचा खंडहर बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक ने इस स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया और भवन की खराब होती स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रखरखाव और नियमित देखभाल के अभाव में जल क्रीड़ा संस्थान और कैफेटेरिया परिसर पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुका है। स्थिति इतनी खराब है कि कैफेटेरिया के भीतर लगा फर्नीचर और अन्य सामग्री तक चोरी हो चुकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने लगभग चार करोड़ से लारजी जल क्रीड़ा संस्थान एवं कैफेटेरिया का निर्माण करवाया था। इसका उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना था लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार तीन वर्षों में भी इस भवन को किसी भी ठेकेदार या एजेंसी को आवंटित नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकार संसाधनों के सही प्रबंधन और राजस्व बढ़ाने को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने मांग की है कि सरकार तत्काल इस परियोजना का रखरखाव सुनिश्चित करे, भवन की सुरक्षा के साथ कैफेटेरिया और जल क्रीड़ा गतिविधियों को शीघ्र शुरू करने की दिशा में कदम उठाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें