फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में रोजाना भरे जाएंगे पानी के सैंपल

Sat, 26 Sep 2026 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो, इसके लिए दशहरा उत्सव समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

उत्सव के दौरान लगने वाली खाद्य पदार्थों की दुकानों और सार्वजनिक पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता पर स्वास्थ्य विभाग नजर रखेगा। विभाग की ओर से उत्सव के दौरान हर दिन पेयजल के सैंपल लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
जिले में हाल ही में सामने आए पीलिया के मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत ठाकुर की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सब कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी पानी की गुणवत्ता की निगरानी करेगी।
विज्ञापन

अगस्त में जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों से पीलिया के 80 से अधिक मामले सामने आए थे। ऐसे में दशहरा उत्सव के दौरान बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी की व्यवस्था की है। सदर विधायक एवं दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से सब कमेटी का गठन किया गया है।
दशहरा उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में व्यापारी और लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि उत्सव के दौरान लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
स्वच्छता के प्रति भी करेंगे जागरूक
दशहरा उत्सव के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। शिविर में लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा उत्सव में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की जाएगी। लोगों को बीमारी से बचाव और स्वच्छता संबंधी जरूरी जानकारी भी दी जाएगी। -डॉ. रंजीत ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें