फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई स्कीम के बावजूद मटमैला पानी सप्लाई

Mon, 16 May 2016 10:41 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
मटमैला पानी हो रहा है सप्लाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिपुर क्षेत्र की सोयल पंचायत में नई पेयजल योजना के बावजूद नलों में मटमैला पानी आ रहा है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों के अनुसार मटमैला पानी पीने से ग्रामीणों को कई बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। सोयल पंचायत के लोगों को सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई स्कीम शुरू की गई है। स्कीम के तहत चकलाड़ी, मनसारी, सोयल और हरिपुर क्षेत्र में नलों में इन दिनों मटमैला पानी टपक रहा है। 
विज्ञापन


स्थानीय सुभाष ठाकुर, रविंद्र शर्मा, रामकृष्ण, ओम प्रकाश, पंकज शर्मा, रमेश, युगल किशोर, संदीप, सुंदर शर्मा, नैनप्रकाश, यशवंत ठाकुर, उमेश, लाल चंद, पवन, रूप चंद, सूर्यप्रकाश, जितेंद्र, अमरनाथ, बुधराम और बोधराज आदि ने कहा कि आईपीएच विभाग ने नई योजना के तहत पानी तो सप्लाई कर दिया, लेकिन नलों में रेत मिट्टी वाला आ रहा है। मटमैला पानी पीने से बीमारी फैलने का डर सता रहा है। लोगों के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं होने के कारण मटमैला पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों पानी की आपूर्ति फिल्टर करके करने का आग्रह किया है।

उधर, इस संबंध में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता सतीश पठानिया ने कहा कि नई पेयजल योजना में फिल्टर मीडिया में रेत की कमी है। जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। रेत की कमी होने के कारण मटमैला पानी मिल रहा है। ठेकेदार को इस कमी को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द पंचायत के लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। विभागीय सहायक अभियंता सतीश पठानिया के अनुसार पानी की स्वच्छता जांचने के लिए लैब में हफ्ते में एक बार जांच की जाती है। जबकि बारिश के दूसरे दिन पानी जांचा जाता है। रिपोर्ट के अनुसार नियमानुसार कार्यवाही अमल पर लाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें