उदयपुुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में साफ मौसम के बीच नाले में जलस्तर बढ़ रहा है। शनिवार को दिन के समय जाहलमा नाले का जलस्तर बढ़ा तो पुलिस प्रशासन की ओर से यात्रियों एवं स्थानीय लोगों का आह्वान किया कि वे सावधानी बरतें। एसपी मंयक चौधरी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में नाला पार करने या नाले के पास जाने से बचें।
शुक्रवार शाम को दारचा और शिंकुला सड़क में 18 किमी के पास एक नाले में बाढ़ आने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। नाले में मलबे के साथ बड़े-बड़े पत्थर आए बहते हुए आए। सोशल मीडिया पर नाले में आई बाढ़ का वीडियो भी वायरल हो रहा है। संवाद