फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ा नालों का जलस्तर, 70 से अधिक वाहन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति में सोमवार को मानसून की पहली झमाझम बारिश हुई। भारी बारिश के चलते मनाली-लेह मार्ग पर भरतपुर नाला तथा पागलनाला का जलस्तर बढ़ने से 70 से अधिक वाहन फंस गए हैं। इसमें लेह जा रहे तेल के टैंकर भी शामिल हैं। केलांग-किलाड़ मार्ग के तहत उदयपुर के पास भी वाहनों के पहिये थम गए हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद मनाली-लेह मार्ग के तहत आने वाले नदी-नालों का जलस्तर काफी बढ़ा हुुआ है। इससे मनाली-लेह मार्ग के बीच सफर करना जोखिम भरा हो गया है। भारी बारिश को देखते हुए लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने कहा है कि फिलहाल मनाली-लेह मार्ग पर यात्रा करने का जोखिम न उठाएं। इससे मुश्किल में पड़ सकते हैं। उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण एनएच मनाली-लेह पर पागलनाला, तेलिंग नाला, भरतपुर नाले में जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। भारी बारिश को देखते हुए लोग बेवजह अपने घरों से न निकलें। इसके अलावा जिन जगहों पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने की आशंका बनी रहती है, वहां का रुख भी न करें। जिले के एसडीएम को भी अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है। एसपी मानव वर्मा ने कहा कि वाहन फंसने की सूचना मिलने के बाद बीआरओ ने सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क बहाल कर जल्द फंसे हुए वाहनों को निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें