फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: व्यावसायिक गैस सिलिंडर में निकला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शहर में व्यावसायिक गैस सिलिंडर से गैस की जगह पानी निकलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद उपभोक्ताओं में चिंता का माहौल है और सिलिंडरों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला वार्ड नंबर-6 का है, जहां एक दुकानदार ने व्यावसायिक गैस सिलिंडर खरीदा था। कुछ समय बाद सिलिंडर से गैस आनी बंद हो गई। जब दुकानदार ने सिलिंडर की जांच की तो उसमें गैस के बजाय पानी निकला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले को लेकर लोगों ने गैस सिलिंडरों की गुणवत्ता और सप्लाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिव राम ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित गैस एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें