फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। शुरड़ पंचायत के वार्ड नंबर सात में करीब एक सप्ताह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। पेयजल सप्लाई ठप होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। ऐसे में वार्ड नंबर सात के बाशिंदों ने सोमवार को जल शक्ति विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। साथ ही समस्या को जल्द दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कमला देवी, शारदा, ममता, साधना, आशा, तोशी देवी, कल्पना, अंजू, निर्मला, अर्जुन दास, मीना, पुष्पा, लता देवी, कली देवी, रोशन लाल, राकेश, रेशमा, राधा, तारा देवी, दत्ता देवी, गुलशन कुमार ने कहा कि विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए पेयजल टैंक बनाया है। इससे न केवल शुरड़, बल्कि पंचायत के अन्य गांवों के लिए भी पानी की सप्लाई दी जाती है। लेकिन आजकल टैंक सूखा पड़ा है। इससे ग्रामीणों को सड़क किनारे लगाए गए हैंडपंपों से गुजारा करना पड़ रहा है। हर मौसम में पेयजल की समस्या बनी रहती है। विभाग ग्रामीणों की समस्या को सुलझाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। कहा कि सोमवार को भी ग्रामीण दोरजे बोध, अभिमन्यु ठाकुर, विक्रांत नेगी, अनिल वर्मा भुवनेश सिंह, राजेश राणा, धर्म सिंह, नरेंद्र, राजपाल व अजय किशोर ने विभाग के कार्यालय में जाकर एसडीओ को शिकायतपत्र सौंपा है। उधर, विभाग के एसडीओ आरके अवस्थी ने कहा कि वे स्वयं विभागीय अधिकारियों के साथ मौके का जायजा लेकर शुरड़ पंचायत के वार्ड नंबर सात की पेयजल समस्या को जल्द दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें