फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की देखरेख में होंगे अब विवाह, कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू की ऊझी घाटी के मनाली क्षेत्र में अब विवाह समारोह तथा अन्य सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन पुलिस प्रशासन की निगरानी में होंगे। विवाह आयोजन संबंधी आवेदन के साथ पंजीकरण किया जाएगा और आवेदन स्थानीय पुलिस के पास भेजा जाएगा। इसके बाद समारोह का आयोजन पुलिस की देखरेख में होगा।
विज्ञापन

आवेदनकर्ता को एक शपथपत्र भी देना अनिवार्य होगा। इसको लेकर मनाली प्रशासन ने आदेश जारी किया है। कोरोना को लेकर प्रशासन ने यह कदम उठाया है। मनाली प्रशासन ने कहा कि विवाह में सिर्फ 50 लोगों की मौजूदगी की अनुमति है। करीब चार माह बाद पर्यटन नगरी मनाली के ग्रामीण इलाकों में कोरोना का केस पहुंचा है। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि प्रशासन के पास सरकार व प्रशासन के नियमों का उल्लंघन करने की बार-बार शिकायतें मिल रही थी। ऐसे में अब प्रशासन ने नए आदेश जारी किए हैं। इसके तहत लोगों को किसी भी सामूहिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पुलिस से अनुमति लेनी होगी। एसडीएम ने कहा कि किसी भी तरह के निर्देशों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोरोना काल में लोग स्थिति को समझें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। सरकार व प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन सभी के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। जिलावासियों ने भी प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। राम सिंह, भूप सिंह, भगवान सिंह, भगत राम, जय प्रकाश, अनिल कुमार तथा झाबे राम ने कहा कि कोरोना में सरकार व प्रशासन के आदेशों का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू के साथ प्रदेश व देश में कोरोना के मामले रोजाना तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की सख्त जरूरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें