फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कारोबार पर पानी की ब्रेक, व्यापारी हलाकान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। रसोई गैस सिलिंडर की समस्या से जूझ रहे जिले के कारोबारी अब पानी की किल्लत से भी परेशान हैं। इसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। हालांकि समयसारिणी के अनुसार पानी की आपूर्ति हो रही है लेकिन कारोबारियों के लिए यह नाकाफी है। इस कारण उन्हें अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ रहे हैं। इनमें ज्यादातर खाने-पीने के प्रतिष्ठान हैं। एक सप्ताह से पानी की कमी चल रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र के पास बने फूड कोर्ट में पानी की किल्लत बनी हुई है। यहां करीब 15 कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि पहले वे गैस सिलिंडर की कमी से जूझ रहे थे। अब पानी की समस्या ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि ग्राहकों को भोजन परोसना तक मुश्किल हो गया है।
इसके अलावा लोअर ढालपुर, सरवरी, अखाड़ा बाजार समेत रिहायशी इलाकों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होटल और ढाबा संचालक इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कारोबारी रंगारंग, पंकज कुमार, दिनेश कुमार और पवन का कहना है कि गैस सिलिंडर के बाद अब पानी की कमी के चलते कई लोगों को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने पड़ रहे हैं। उन्होंने विभाग से मांग की है कि व्यापारिक जरूरतों के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

...
विभाग ने तय की समय-सारिणी
जलशक्ति विभाग ने शहर में पानी की आपूर्ति के लिए क्षेत्रवार समय-सारिणी तय की है। अलग-अलग इलाकों में निर्धारित समय पर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन कारोबारियों के लिए यह व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। विभाग के अनुसार, यह समस्या करीब एक महीने तक बनी रह सकती है। इस दौरान क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत का कार्य पूरा किया जाएगा।
...
आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुईं पाइप लाइनों की मरम्मत का कार्य जारी है, जिसके चलते शहर में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में पानी की सप्लाई के लिए समय निर्धारित किया है। लोगों से अपील है कि निर्धारित समय के दौरान पानी का संग्रहण करें।
विज्ञापन

-अंकित विष्ट, सहायक अभियंता, जलशक्ति विभाग, कुल्लू
0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें