भुंतर के खोखन नाला आने से सड़क में बह रहा बाढ़ का पानी।-संवाद
भुंतर (कुल्लू)। कस्बे में भारी बारिश के कारण खोखन नाले में मलबा और पानी काफी मात्रा में आ गया। यह मलबा और पानी नाले से सड़क पर बहते हुए बाजार में आ गया जिससे लोगों को इससे आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। भुंतर क्षेत्र में बारिश होने से छोटे-छोटे नालों ने भी रौद्र रूप धर लिया। ऐसे में खोखन नाले में पानी बहने के लिए जगह कम पड़ गई है और पानी और मलबा सड़क पर आया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खोखन नाले में कई लोगों ने अवैध कब्जा कर दुकानें और अन्य निर्माण कर रखे हैं। इस कारण पानी बहने के लिए नाले में जगह नहीं बची है। जब भी नाले में पानी बढ़ता है तो सारा बाजार की ओर मुड़ जाता है। लोगों के अनुसार इस नाले में बने अवैध निर्माण को हटाकर पानी बहने के लिए जगह खुली बनानी चाहिए।