फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली निकाय में बढ़ा अध्यक्ष के चुनाव का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष की कुर्सी खाली होने के बाद चुनाव की तिथि नहीं हो पाई है तय
विज्ञापन

भाजपा समर्थित पार्षदों की अंदरुनी कलह से बिगड़ी है बात
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली में चार पार्षदों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पारित होने के बाद अध्यक्ष पद खाली हो गया है, लेकिन नए अध्यक्ष के चुनाव की तिथि तय नहीं हुई है। अध्यक्ष के चुनाव के लिए इंतजार लंबा खिंच गया है। भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष करुण कपूर के खिलाफ भाजपा समर्थित तीन पार्षदों और एक कांग्र्रेस समर्थित पार्षद ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। 25 सितंबर को हुई बैठक में इसे पारित भी कर दिया गया है। 12 दिन बीतने के बाद भी अध्यक्ष के चुनाव की तिथि तय नहीं हुई है।
अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यक्ष पद खाली होने की सूचना प्रशासन की ओर से शहरी विकास विभाग और सरकार को भेजी गई है। अब विभाग की ओर से चुनाव करवाने से संबंधित आदेश जारी होंगे। चुनाव की तिथि तय नहीं होने से नगर परिषद का अध्यक्ष पद हासिल करने के लिए राजनीतिक गोटियां फिट की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित दो और भाजपा समर्थित पांच पार्षद हैं। अंदरुनी कलह के कारण भाजपा समर्थित दो पार्षद एक तरफ और तीन दूसी तरफ हो गए हैं। ऐसे में सत्ता की चाबी कांग्रेस समर्थित पार्षद के हाथ में है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस समर्थित पार्षद मिलकर अध्यक्ष बनाएंगे। कांग्रेस समर्थित पार्षदाें की नजर अध्यक्ष पद पर है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें