आईटीआई शमशी में प्रशिक्षक और प्रशिक्षु स्वयं मतदान और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ लेते हुए।
कुल्लू। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी (आईटीआई) में प्रशिक्षुओं को लोकतंत्र में मतदान का महत्व समझाया गया। आईटीआई में वीरवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षुओं को नैतिक मतदान के महत्व को बताया गया और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षुओं को मतदान की प्रथम चरण से लेकर अंतिम प्रक्रिया तक की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
आईटीआई के प्रशिक्षक मनोज कुमार ने उपस्थित प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों को स्वयं मतदान और दूसरों को जागरूक करने की शपथ दिलाई।कहा कि मतदान के लिए किसी प्रकार का प्रलोभन देना और लेना दोनों ही अपराध हैं। मतदान केंद्र पर वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने के लिए लाइन में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है। वे प्राथमिकता के आधार पर मतदान कर सकते हैं। संवाद