फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ईवीएम, वीवीपैट के साथ निकलीं पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
कुल्लू जिला के अतिदुर्गम गांव शाक्टी के लिए ईवीएम और वीवीपैट को पीठ पर उठाकर ले जाते पोलिंग टीम
विज्ञापन
कुल्लू। लोकसभा चुनाव संपन्न करवाने के लिए वीरवार को 570 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हाे गईं। वीरवार को टीमें ईवीएम और वीवीपैट के साथ निकलीं। सबसे अधिक पोलिंग पार्टियां बंजार विस क्षेत्र के लिए गईं। मनाली विस क्षेत्र में 109 पोलिंग पार्टी, कुल्लू विस क्षेत्र में 155, बंजार विस क्षेत्र में 160 और आनी विस क्षेत्र में 146 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। पोलिंग पार्टियों में पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी सहित कुल चार मतदान कर्मी शामिल हैं। कुछ पोलिंग पार्टी में पांच कर्मी भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में तीन संवेदनशील मतदान केंद्रों मनाली के कन्याल, कुल्लू में लपास, बंजार में दाड़न के लिए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्र पर बाहरी राज्य की पुलिस (एसएपी) के चार-चार जवान तैनात किए गए हैं। अन्य मतदान केंद्रों में होमगार्ड के 575 और पुलिस के 572 जवान अपनी सेवाएं देंगे।
जिले में लोकसभा चुनाव को देखते चार विधानसभा क्षेत्रों में 575 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वीरवार दोपहर को कुल्लू जिला मुख्यालय से कुल्लू विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां एचआरटीसी बसों में रवाना हुईं। ईवीएम, वीवीपैट मशीनों को उठाए हुए मतदान की प्रक्रिया को पूरा करवाने वाले इन कर्मियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। पोलिंग पार्टियों वीरवार शाम तक अपने पोलिंग स्टेशनों में पहुंचने के बाद शुक्रवार को मतदान से संबंधित तैयारियों को अंजाम देंगी।
विज्ञापन


...
महिला बूथों पर आज जाएंगी पोलिंग पार्टी
जिले में कुल 8 बूथों पर महिलाएं कमान संभालने के साथ मतदान प्रक्रिया का संचालन करेंगी। मनाली विधानसभा में आने वाले अलेउ और नसोगी, कुल्लू में ढालपुर और खोरीरोपा, बंजार में होरनगाड़ और बारदा जबकि आनी विधानसभा क्षेत्र में आनी और निगान बूथ के लिए पोलिंग पार्टी शुक्रवार को जाएंगी।

...
जिले में सुरक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू की गई है। किसी भी प्रकार के हथियार इत्यादि रखने पर प्रतिबंध लगाया गया है। पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। सभी पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए गए हैं। चुनाव के सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

-तोरुल एस रवीश उपायुक्त कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें