कुल्लू के सेरी बेहड़ मतदान केंद्र मतदान के बाद महिला मतदाता।-संवाद
मनाली। पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत मंगलवार को विकास खंड नग्गर की 15 पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक चले मतदान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गांव की सरकार चुनने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। नग्गर खंड में कुल 85.18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
विकास खंड नग्गर की 15 पंचायतों के 101 पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर तीन बजे तक जारी रही। इसके बाद पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए मतगणना आरंभ कर दी गई। वहीं, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के मतों की गणना 31 मई को होगी।
मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मतदाता घरों से निकलकर अपने नजदीकी मतदान केंद्रों तक पहुंचे। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पहली बार मतदान करने वाले कनिष्का, हर्ष दीप और शगुन ने कहा कि मतदान कर वे बेहद उत्साहित हैं। संवाद
रॉबर्ट्सगंज संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में सजी प्रतिमा। संवाद