कुल्लू के अति प्राचीन गांव मलाणा में वोट देने के बाद युवा।-संवाद
कुल्लू। प्राचीन लोकतंत्र वाले गांव मलाणा में भी मतदान को लेकर लोगों ने रुचि दिखाई। यहां भी गांव के लोगाें ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सुबह सात बजे से मतदान केंद्र में गांव के लोगों की लाइनें लगनी शुरू हुईं। इसके चलते यहां के महिला-पुरुषों ने पंचायतीराज संस्था के चुनाव में अपनी भागीदारी निभाई। इस मतदान केंद्र तक भी पोलिंग पार्टियां करीब दस किलोमीटर पैदल सफर कर पहुंची हैं। संवाद