फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा भारत, मेरा वोट थीम पर होगा मतदाता दिवस : कुनिका

Fri, 16 Jan 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में 25 जनवरी को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक उपायुक्त कुनिका ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम मेरा भारत, मेरा वोट होगी। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का संदेश सुनाया जाएगा। मुख्य अतिथि लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं मतदान के अधिकार की शपथ दिलाएंगे। विद्यार्थियों की ओर से लोकतंत्र के मूल्यों पर भाषण, समूह गान और लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में निर्णय लिया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नव पंजीकृत मतदाताओं को ईपीआईसी वितरित कर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें