फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को लुभाने में नहीं छोड़ रहे कसर

Sun, 20 Dec 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कुल्लू में प्रत्याशी गांव-गांव वोट मांगने के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों से विकास के कई वादे कर रहे हैं। कांग्रेस, भाजपा, हिलोपा पार्टी समर्थित सहित आजाद प्रत्याशी भी वोटरों को लुभाने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को न्योली वार्ड से भाजपा समर्थित सीता देवी ने कोटाधार, सौर, सोयल, बिष्टबेहड़, कराड़सू आदि गांवों का दौरा कर चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर न्योली वार्ड चुनाव प्रभारी अमर ठाकुर, खराहल क्षेत्र चुनाव प्रभारी कुलदीप नैयर, युवा नेता विनय नेगी, विजय पठानिया, विजय सैन, रुपये बीडीसी सदस्य जमूना देवी आदि उपस्थित रहे। बल्ह वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजेंद्र सैन ने वार्ड के तहत आते गांव शामटी, रुजग, तेलंग, कणौन, दलीघाट, बड़ी नेरी, छोटीनेरी आदि गांवों में जाकर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट मांगते हुए गांवों की समस्याओं का हल करने का वादे किए। वहीं, बल्ह वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्रेम लता ठाकुर ने वार्ड के कई गांवों में जाकर प्रचार किया। इसके अलावा न्योली वार्ड से कांग्रेस समर्थित दीपिका ने भी खराहल घाटी के कई गांवों में जाकर अपना चुनाव प्रचार किया।
विकास के आश्वासन पर मांग रहे समर्थन
मनाली (कुल्लू)। जिला परिषद के भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने भी चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। वशिष्ठ वार्ड से प्रत्याशी ठाकुर दास ने रविवार को अपने गृह पंचायत में ही चुनाव अभियान चलाया। नसोगी वार्ड से प्रत्याशी धनेश्वरी ठाकुर ने ब्राण पंचायत के हर गांव में दस्तक दी तथा डोर टू डोर जाकर वोट मांगे। ठाकुर दास ने प्रीणी पंचायत के शुरू और शामीनाला गांव का भी दौरा किया और ग्रामीणों से वोट मांगे। उधर, जिला परिषद के वशिष्ठ वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चंद्रकिरण ठाकुर ने सोयल, मनसारी और हरिपुर क्षेत्रों का दौरा किया और डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों से वोट मांगे। चंद्रकिरण ने ग्रामीणों को उनकी समस्याएं प्राथमिकता में हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों से समर्थन मांगा तथा ग्रामीणों को उनके क्षेत्र का विकास करने का आश्वासन दिया। मनाली ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता सोम देव कोतवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जुटने की अपील की।
विज्ञापन

उधर, जिला परिषद के वशिष्ठ वार्ड से मनाली विकास मंच और हिलोपा समर्थित प्रत्याशी मान चंद ठाकुर ने रविवार को नगर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि धर्मवीर धामी और महेश्वर सिंह के एक मंच में आने से कांग्रेस और भाजपा की नींद उड़ गई है। ठाकुर ने कहा कि मनाली विकास मंच और हिलोपा के महा गठबंधन को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें