फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली से चंडीगढ़ रात 10 बजे चलेगी वोल्वो

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी ने समयसारिणी में किया बदलाव, पहले 7:30 बजे चल रही थी बस
विज्ञापन

मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर चलाई जा रही है बस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम की मनाली से चंडीगढ़ चलने वाली एक वोल्वो बस की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। मनाली से चंडीगढ़ के लिए रात 10:00 बजे वोल्वो बस का संचालन किया जा रहा है। पहले यह बस 07:30 बजे चलाई जा रही थी। वोल्वो बस को मनाली-कीरतपुर फोरलेन से संचालित किया जा रहा है। ऐसे में यह बस समय से पहले चंडीगढ़ पहुंच रही थी। इस कारण निगम को यात्रियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लेना पड़ा है।
रात्रि बस सेवा में संचालित होने वाली इस बस को मनाली से चंडीगढ़ के लिए शाम 07:30 के बजाय रात 10:00 बजे भेजा जा रहा है। इसके चलते यह बस चंडीगढ़ सुबह 03:00 के बजाय 06:00 बजे पहुंच रही है। इससे यात्रियों को सुविधा मिल रही है। चंडीगढ़ से भी यह बस वापस दोपहर 12:00 के बजाय 02:20 बजे चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ से दोपहर 02:20 बजे चलने पर यह बस मनाली में रात 09:00 बजे पहुंच रही है। निगम के मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि मनाली से चंडीगढ़ के लिए रात्रि बस सेवा में चलने वाली वोल्वो की समय-सारिणी में फेरबदल किया गया है। कहा कि मनाली से शाम 07:30 बजे बस चलने से यह चंडीगढ़ सुबह 03:00 बजे पहुंच रही थी, इससे सवारियों को परेशानी हो रही थी। सवारियों की सुविधा के लिए फेरबदल किया गया है। मनाली-कीरतपुर फोरलेन से बस संचालन से 36 किलोमीटर का सफर कम हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें