फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लगौटी में स्वयंसेवियों ने संवारा स्कूल परिसर

विज्ञापन
लगौटी स्कूल में एनएसएस के ​शिविर में सफाई करते स्वयं सेवी। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगौटी में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक चुन्नी लाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन और स्वयंसेवियों के एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ शिविर की शुरुआत की।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी दीपा ठाकुर और सह प्रभारी सुनील ठाकुर ने शिविर के उद्देश्यों और आगामी सात दिनों की गतिविधियों की जानकारी दी। शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता, योग और व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।वहीं, चुन्नी लाल ठाकुर ने स्वयंसेवियों से शिविर के उद्देश्यों को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया।विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि ने अपनी ओर से 2,500 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि भेंट की। इसके बाद स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस दौरान विद्यालय का समस्त शिक्षक, गैर शिक्षक स्टाफ और एनएसएस स्वयंसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें