फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्वयंसेवियों ने अस्पताल में दीं सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू और बंजार कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवी संभाल रहे जिम्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू और बंजार के एनएसएस स्वयंसेवी ये दिवाली-माय भारत वाली कार्यक्रम के तहत स्वैच्छिक सेवाएं दे रहे हैं। कुल्लू कॉलेज के स्वयंसेवियों ने मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं संभाली। स्वयंसेवियों ने मरीजों और तीमारदारों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य किए।
उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों को समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर दूध और फलों का वितरण किया। पंजीकरण काउंटर, हेल्प डेस्क और लैब में व्यवस्था बेहतर बनाए रखने में सहयोग दिया। एनएसएस प्रभारी डॉ. खेम ने कहा कि स्वयंसेवी ये दिवाली-माय भारत वाली के तहत अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय बंजार के स्वयंसेवियों ने बंजार शहर, नागरिक अस्पताल और स्कूल एवं महाविद्यालय सड़क पर यातायात को सुचारु रखने में अपनी सेवाएं दीं। स्वयंसेवी पुलिस जवानों के साथ मिलकर बंजार शहर को ट्रैफिक जाम मुक्त बनाए रखने के लिए तैनात रहे। प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने कहा कि दिवाली तक महाविद्यालय बंजार के स्वयंसेवी अपनी सेवाएं समाज हित में जारी रखेंगे। संवाद
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें