फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सोयल में स्वयंसेवियों ने देवदार के 50 पौधे रोपे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में शनिवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई ने स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। एनएसएस इकाई की ओर से गोद लिए गए मनसारी गांव तक जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को पेड़ बचाने और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। इसके बाद सोयल गांव में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने देवदार के 50 पौधे रोपे। एनएसएस प्रभारी जीत राम ने बताया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर सोयल पंचायत के वार्ड सदस्य उमेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें