फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्वयंसेवी सीख रहे तैराकी और नदी पार करने का तरीका

Sun, 30 Nov 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के पिरड़ी रिवर सेंटर में प्र​शिक्षण ले रहे स्वंयसेवी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। देश में एक मात्र रिवर राफ्टिंग ट्रेनिंग सेंटर पिरड़ी में एनएसएस के लिए 10 दिवसीय राष्ट्रीय एडवेंचर शिविर चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के देशभर के विभिन्न कॉलेजों से आए स्वयंसेवी को आपदा के दौरान राहत कार्य के बारे में जानकारी दी गई। इसमें देश के चार राज्यों के 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, रेस्क्यू तकनीक और एडवेंचर स्पोर्ट्स से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के 25 युवा और 25 युवतियां ले रही हैं। रविवार को इन युवाओं को रिवर क्राॅसिंग और तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें