फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुट्ठी स्कूल में स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुट्ठी में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तहत मंगलवार को स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। अभियान का उद्देश्य विद्यालय परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना तथा विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर के आसपास जमा कचरे को एकत्रित किया और विभिन्न स्थानों की सफाई की। उन्होंने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संदेश भी दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। एनएसएस शिविर के माध्यम से स्वयंसेवियों को सामाजिक कार्यों में भागीदारी और सामुदायिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सफाई अभियान में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें