फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एकल लोक नृत्य प्रतियोगिता में आनी के विवेक बने विजेता

Sun, 26 Oct 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के डाइट सेंटर जरड़ में रगों उत्सव के दौरान भाग लेती।-संवाद
विज्ञापन
जरड़ स्थित डाइट में हुआ जिला स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जरड़ स्थित जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू के तत्वावधान में जिला स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन किया गया।
इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, मूर्तिकला और हस्तशिल्प प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपनिदेशक स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सुनील दत्त ठाकुर, प्रधानाचार्य धीरज सागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमताओं को निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास और सौंदर्यबोध को भी विकसित करते हैं। डाइट कुल्लू के प्राचार्य सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि रंगोत्सव का उद्देश्य विद्यालयी शिक्षा में कला एवं सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना है जिससे विद्यार्थी अपनी अभिव्यक्ति को सशक्त बना सकें। विभिन्न खंडों से आए प्रतिभागियों ने कलाकृतियों के माध्यम से हिमाचल की लोक संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता के संदेश दिए। निर्णायक मंडल ने श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

समापन पर समन्वयक पुष्पा साहनी वेद ने प्रतिभागियों, शिक्षकों और डाइट स्टाफ का आभार जताया। छठी से आठवी कक्षा तक विद्यार्थियों की एकल लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय आनी के विवेक सोनी पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर की कशिश दूसरे, बंजार की मान्या तीसरे स्थान पर रहीं। रंगोली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खलोगी की ट्विंकल ठाकुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलाण की अनन्या दूसरे स्थान पर रहीं। 2डी प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिरान की सुशी सागर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीम के अभय दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खलोगी की धनेश्वरी तीसरे स्थान पर रहीं। कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय कुल्लू की सिमरन प्रथम, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय नवोदय दूसरे और पीएमश्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मौहल की अनुष्का तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें