फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आपदा में टूट गईं छह स्कूलों की सुरक्षा दीवारें

Sun, 26 Oct 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण शिक्षा विभाग को हुआ 17.14 लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन

जिले में 22 स्कूलों के भवन, सुरक्षा दीवार, मैदान और शौचालय हुए हैं क्षतिग्रस्त

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के सातों शिक्षा खंडों में इस साल आई आपदा से शिक्षा के मंदिरों को भारी नुकसान पहुंचा है।
जिले में 100 से अधिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में से 22 के भवन, सुरक्षा दीवार, मैदान और शौचालय क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इनमें छह विद्यालय ऐसे हैं जिनकी सुरक्षा दीवारें ढह गई हैं। विद्यार्थियों के साथ विद्यालय की संपत्ति को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। भारी बारिश के कारण इन विद्यालयों में सुरक्षा दीवारों का आकलन के अनुसार 17.14 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस बरसात गत जुलाई और अगस्त में आई प्राकृतिक आपदा में उच्च शिक्षा विभाग के 22 विद्यालयों में छह की सुरक्षा दीवारों को नुकसान पहुंचा है। इससे विद्यार्थियाें के साथ हादसा होने कर आशंका बनी हुई है। इसके अलावा विद्यालय की संपत्ति के चोरी का खतरा भी है। हालांकि, शिक्षा विभाग ने दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। छह में से चार विद्यालयों में 10.75 लाख रुपये के बजट से सुरक्षा दीवाराें की मरम्मत का कार्य पूरा करवा दिया है। दो विद्यालयों में 6.39 लाख रुपये से मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. देशराज डोगरा ने कहा कि जिला के छह विद्यालयों राजकीय उच्च विद्यालय चेष्ठा, बनाला, ओल्वा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल, सिनवी और दिघेड़ में बरसात के कारण सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनमें चेष्ठा, खराहल, सिनवी और दिघेड़ में मरम्मत कार्य पूरा करवा दिया गया है और बनाला और ओल्वा विद्यालय में कार्य जल्द करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें