फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विशु, आशु के अर्धशतकों से जीती स्नौर वैली

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नोर ने भल्याणी, पिछलीहार ने कार्तिक क्रिकेट क्लब को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में जारी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रोचक मैच खेले गए। पहला मुकाबला वीसीसी भल्याणी और स्नोर वैली-दो के बीच हुआ। वीसीसी भल्याणी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 157 रन बनाए। टीम के आंटो ने 16 गेंद में 33, दीपक ने 37 में 42 रन बनाए। स्नोर वैली-दाे ने मैच सात विकेट से जीत लिया। टीम के लिए विशु ने 45 गेंदों में 67 और आशु ने 44 गेंंदाें में 71 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरा मैच कार्तिक क्रिकेट क्लब और पिछलीहार इलेवन बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए कार्तिक क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए। पिछलीहार इलेवन ने 16.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए बीपी ने 43 गेंदों में 65 और राजेश ने 33 गेंदों में 44 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें