फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माता भागासिद्ध के सम्मान में मनाया मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। लगघाटी की आराध्य माता भागासिद्ध के सम्मान में मेले का आयोजन किया जा रहा है। घाटी के डुगीलग में शनिवार को खौलू जांच (मेला) मनाया। इस मेले में माता भागासिद्ध और फुंगणी का आशीर्वाद लेने और आराध्य माताओं के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं का मंदिर में आना-जाना सुबह से शाम तक लगा रहा।
विज्ञापन

दोपहर बाद लगघाटी की माता भागासिद्ध और फुंगणी के रथ को मंदिर से बाहर निकाला गया। शाम 4:30 बजे से पूर्व दोनों माताओं के रथ मंदिर के भीतर रहे और भक्तों को मंदिर के गर्भगृह में माताओं के दर्शन करने पड़े। दोपहर बाद खौलू जांच की परंपरा को निभाया। इस दौरान संपूर्ण घाटी वाद्ययंत्रों की ध्वनियों और स्वर लहरियों से गूंज उठी। माता के पुजारी बेली राम ने कहा कि मार्च में माता भागासिद्ध के सम्मान में छुरला कटरेहड़ी और डुगीलग खौलू जांच मनाई जाती है। इस साल भी परंपरा अनुसार दोनों स्थानों पर मेलों का आयोजन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें