कुल्लू। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कुल्लू में मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद जिला अस्पताल कुल्लू में मरीजों और तीमारदारों को दोपहर का भोजन वितरित किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इस मौके पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम, मनु शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, संजीवधर, रघुनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, बंजार कांग्रेस ने बजौरा में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बंजार के अध्यक्ष तेजा ठाकुर, मोती राम पालसरा, रामकृष्ण चौहान, डोला सिंह महंत उपस्थित रहे। संवाद