फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: श्रमदान से ग्रामीणों ने खुद संवारा अस्थायी पुल

विज्ञापन
श्रमदान से ग्रामीणों ने संवारा अस्थायी पुल। संवाद
विज्ञापन
सोलंगनाला (कुल्लू)। बरसात में तेज पानी के बहाव से शनाग गांव के अस्थायी पुल का ढांचा ठीक हो गया है। पुल की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ गई थी।
विज्ञापन

समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन का इंतजार करने के बजाय खुद ही मोर्चा संभाल लिया। बुधवार को ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर पुल के ढांचे को दुरुस्त किया और सुरक्षा के लिए क्रेट वॉल का निर्माण किया। इससे पुल को दोबारा मजबूत करने के साथ आवाजाही सुरक्षित बनाने में मदद मिली।
ग्राम पंचायत शनाग की प्रधान सलोनी नेगी ने भी ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य में सहयोग दिया। ग्रामीणों की इस पहल ने गांव में आपसी सहयोग और एकजुटता की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें