फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: धारागाड़ में आग से सात कमरों का मकान राख

विज्ञापन
बंजार के धारागाड़ में मकान में लगी आग।-संवाद
विज्ञापन
गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। जिले की तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत कंडीधार के धारागाड़ गांव में बुधवार सुबह सात कमरों का ढाई मंजिला मकान और रसोई घर जलकर राख हो गया है। इसमें दो परिवार के आठ सदस्य सर्दी से पहले खुले आमसान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, आग की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। आग बुधवार सुबह तड़के करीब पांच बजे लगी और देखते ही देखते आग ने लकड़ी का बना पूरा मकान जलकर राख हो गया। मकान के अंदर रखा सामान भी जल गया।
मकान मालिक जय चंद ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे उनकी पत्नी रसोई घर गईं तो उन्होंने घर के कमरे से धुआं उठता हुआ देखा जबकि इस दौरान पूरा परिवार सोया हुआ था। पत्नी के उठाने के बाद जब उन्होंने पास के कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर आग फैल चुकी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आग को बुझाने के लिए गांव और आसपास के ग्रामीणों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन कुछ नहीं बचा पाए। हालांकि, सूचना के बाद बंजार से अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची थी। उनके पहुंचने तक आग पूरे कमरों में फैल चुक थी। मकान में धारागाड़ निवासी जय चंद पुत्र गंगा राम के चार और उनके पुत्र वीर सिंह के परिवार के चार सदस्य रहते थे। आग की घटना से दोनों परिवारों को भारी नुकसान हुआ है।
प्रारंभिक तौर पर बिजली की तारों में स्पार्किंग से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही सामने आएगा। बंजार के तहसीलदार नीरज शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से दोनों प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की गई है। इसके साथ ही आवश्यक घरेलू सामान भी उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन करने के बाद नियमानुसार प्रभावित परिवारों को अतिरिक्त राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें