फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज में आधी रात को घर छोड़कर भागे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोजेक्टों के बांधों से पानी छोड़ने पर पिन पार्वती नदी में आई बाढ़, सैंज में निजी बस-बाइक बहे
विज्ञापन

सैंज से लारजी तक मची अफरातफरा, बाजार की सड़क का मिटा नामोनिशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। जल विद्युत परियोजनाओं के बांध से बुधवार आधी रात पानी छोड़ने के कारण सैंज से लेकर लारजी तक पिन पार्वती नदी में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। सैंज बाजार में पानी आ गया। लोग रात के अंधेरे में ही घरों को छोड़कर सुरक्षित क्षेत्र की ओर निकल गए। पानी छोड़े जाने से सैंज बाजार को जोड़ने वाली सड़क का नामोनिशान मिट गया।
सड़क किनारे पार्क एक निजी बस और एक मोटरसाइकिल भी बह गई। 100 मेगावाट की सैंज जल विद्युत परियोजना के निहारनी बांध और एनएचपीसी की पार्वती जल परियोजना चरण-तीन के सिउंड बांध से छोड़े गए पानी से लोगों में परियोजना प्रबंधन के प्रति गहरा रोष है। रात को लोग गहरी नींद में सोए थे कि सैंज बाजार में परियोजनाओं के हूटर गूंज उठे।
विज्ञापन

पूरे बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे सैंज बाजार को जोड़ने वाली सड़क बह गई। राजेश कुमार, सचिन कुमार, मोती राम, ओम प्रकाश, अमर सिंह, तारा देवी, निर्मला अरोड़ा, मनीष, द्वारिका गौतम, सत्य प्रकाश, कमलेश शर्मा और यश पाल ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनों दुकानों के अंदर पानी आ गया।
लोग छोटे बच्चों सहित रात के अंधेरे में सुरक्षित स्थान की ओर निकल गए। नदी के उफान का यह सिलसिला रात 3:00 बजे से लेकर सुबह तड़के 4:30 बजे तक चला। सुबह पांच बजे नदी का उफान फिर बढ़ गया। इस बार पानी की मात्रा पहले से कहीं ज्यादा थी। इससे बख़्शाहल गांव की ओर जाने वाली सड़क और बिजली की लाइन तबाह हो गई। सैंज से लेकर लारजी तक लोगों ने अपने घर खाली करने शुरू कर दिए। दो घंटे तक सैंज घाटी में बाढ़ जैसी स्थिति रही। संवाद
विज्ञापन

दोपहर एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने सैंज पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावितों के वार्तालाप की। पार्वती परियोजना प्रबंधकों से सैंज तहसील में बैठक हुई जिसमें परियोजना प्रबंधन को डैम से भारी मात्रा में पानी न छोड़े जाने की हिदायत दी। एनएचपीसी के महाप्रबंधक प्रकाश चंद ने लोगों को भरोसा दिया है कि भविष्य में ऐसा नही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें