फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लो वोल्टेज से टील पंचायत के ग्रामीण परेशान

Thu, 06 Aug 2026 10:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल की टील पंचायत के लोग लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। कम वोल्टेज के कारण स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

वहीं टीवी, फ्रिज सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग उठाई है। ग्रामीण सुनील चौहान, प्रेम सिंह, झाबे राम, निका राम, मेहर सिंह और गीतानंद ने बताया कि टील, टील-दो, खमराड़ा, ढींगुलीधार, लामीधार और घुराड़ गांव सबसे अधिक प्रभावित हैं।
विज्ञापन

रात के समय घरेलू कार्यों में परेशानी आती है और महिलाओं को रसोई का काम करने में भी दिक्कत होती है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
उधर, विद्युत बोर्ड उपमंडल बंजार के सहायक अभियंता शशिकांत ने बताया कि क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद क्षेत्र की लो वोल्टेज की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें