फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: करपट में ग्रामीणों ने खुद बहाल की पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ में बह गई थीं पेयजल की पाइपलाइनें, कई दिन से बंद थी आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मयाड़ घाटी के करपट गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाल लिया। 18 अगस्त को करपट नाले में आई बाढ़ से क्षेत्र की पेयजल पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके चलते गांव में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए कई बार जलशक्ति विभाग से आग्रह किया गया, लेकिन व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। इसके बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने श्रमदान कर पेयजल स्रोत से गांव तक पाइपलाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी। ग्रामीणों ने पेयजल लाइन के साथ खेतों की सिंचाई के लिए बनी कुहल को भी ठीक किया। बहाली कार्य के दौरान जलशक्ति विभाग के कर्मचारी भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे और उन्होंने कार्य में सहयोग किया। स्थानीय युवा मंडल के प्रधान सचिन ने बताया कि 18 अगस्त की बाढ़ से पूरे क्षेत्र में पेयजल के साथ सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो गई थी। विभाग की ओर से व्यवस्था बहाल न होने पर ग्रामीणों ने स्वयं आगे आकर पेयजल और सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें