फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आठ महीने बाद बस पहुंची तो खुशी से झूम उठे ग्रामीण

Sat, 21 Feb 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
आठ महीने बाद करशाला पहुंची निगम की बस। संवाद
विज्ञापन
बस सेवा शुरू होने से लगौटी, फनौटी और टकरासी पंचायत के लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

आपदा से तहस-नहस हुई सड़क को सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी को लगे आठ माह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आपदा के बाद बंद राणाबाग-करशाला बस रूट फिर से बहाल हो गया है। भूस्खलन से टूटी सड़क दुरुस्त होने के बाद निगम की बस करशाला पहुंची तो तीन पंचायतों के लोग खुशी से झूम उठे। अब उन्हें जिला मुख्यालय के साथ उपमंडल और शिमला जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
रघुपुर घाटी के करशाला रूट पर जून 2025 से बस सेवा ठप थी। बरसात के मौसम में राणाबाग-करशाला सड़क कई जगह तहस-नहस हो गई थी। ज्यादातर जगह सड़क के डंगे गिरे थे। इस कारण लोक निर्माण विभाग को सड़क बहाल करने में करीब आठ माह का समय लग गया। लगौटी, फनौटी और टकरासी पंचायत के लोगों को सेब सीजन के दौरान अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाना चुनौती बन गया था। बागवानों की हजारों सेब पेटियां कई दिनों तक फंसी रहीं। उन्हें लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने सड़क खुलने के बाद बस चलाने को हरी झंडी दी। निगम की बस करशाला बस स्टैंड पहुंची तो तीन पंचायतों के लोग खुशी से झूम उठे। पूर्व प्रधान मोहन ठाकुर, रोहित साहसी, टेक सिंह, सुंदर सिंह, ओम प्रकाश और प्यारे लाल ने कहा कि बस के बिना लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मरीजों और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को ज्यादा दिक्कतें हुईं। यह बस रघुपुर क्षेत्र की तीन पंचायतों के सैकड़ों लोगों को सुविधा देती है।
विज्ञापन


बरसात से सड़क की हालत खराब थी। नए डंगे लगाकर इसे बस सेवा के लिए बहाल किया गया है। नुकसान अधिक होने से सड़क खोलने में समय लगा है। -मनीष कुमाार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन


करशाला रूट पर निगम की बस सेवा शुरू कर दी गई है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम इस रूट पर दिन में दो बसों का संचालन कर रहा है। -संदीप सोनू, अड्डा प्रभारी आनी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें