फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में फुटपाथ पर खड़े 31 वाहनों के काटे चालान

Sat, 21 Feb 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में सड़क किनारे पार्क किए गए वाहन।-संवाद
विज्ञापन
आईबैक्स चौक से मनाली थाना तक सड़क के किनारे खड़े किए जा रहे वाहन
विज्ञापन

नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े रहने से राहगीर परेशान, जाम से बढ़ रहीं दिक्कतें

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। शहर के आईबैक्स चौक से मनाली थाना तक सड़क के किनारे वाहन पार्क होने से जनता परेशान है। फुटपाथ पर भी वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मनाली पुलिस ने इसको गंभीरता से लेते हुए वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। 31 वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ अरसे पहले प्रशासन और नगर परिषद ने इस इलाके में अवैध रूप से रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी। अवैध कब्जे तो हटा दिए लेकिन अब वाहन चालकों ने फुटपाथ को घेर लिया है। आईबैक्स चौक से मनाली थाना तक के दायरे में रोज वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा किया जा रहा है। सड़क के किनारे वाहनों की लंबी लाइन लग रही है।
विज्ञापन

कई जगह तो फुटपाथ पर ही गाड़ी चढ़ाई जा रही हैं। इससे पैदल चलने के लिए जगह नहीं बच रही है। मनाली पुलिस ने शनिवार को इसके खिलाफ अभियान चलाया। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि आईबैक्स चौक से पुलिस थाना की ओर जाने वाली सड़क के एक किनारे पर कुछ व्यक्तियों की ओर से वाहन अनधिकृत रूप से खड़े किए जा रहे हैं। यह इलाका नो पार्किंग जोन में है। संबंधित वाहन चालकों को कई बार मौखिक रूप से सूचित किया जा चुका है कि उक्त स्थान पर वाहन पार्क न करें क्योंकि इससे आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। जाम की स्थिति पैदा होती है। नियमों की अवहेलना करने पर ऐसे वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। शनिवार को 31 वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने अपील की है कि उक्त स्थान पर अपने वाहन पार्क न करें। क्षेत्र को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाए रखें और यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने में पुलिस का सहयोग करें। ऐसे स्थानों पर वाहन पार्क न करें जहां पार्किंग से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें