फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: त्रेहड़ा पुल का शिलान्यास करेंगे विक्रमादित्य सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 28 और 29 जुलाई को कुल्लू जिले के दौरे पर रहेंगे। वह विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करने के साथ सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। 28 जुलाई को मंत्री सुबह लारजी पहुंचेंगे, जहां सुचैहन-शांघड़ सड़क और त्रेहड़ा पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह लारजी एवं लेफ्ट बैंक रोड का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

रात्रि विश्राम सर्किट हाउस कुल्लू में होगा। 29 जुलाई को मंत्री भुंतर-मणिकर्ण सड़क का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1:30 बजे जरी (कुल्लू) में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार इसी दिन शाम को वह शिमला के लिए रवाना होंगे। क्षेत्र के लोगों को उनके दौरे से काफी ज्यादा उम्मीदें जग गई हैं।
खासकर सैंज और मणिकर्ण घाटी के लोगों को उनके दौरे से उम्मीद है कि उनकी कई समस्याएं हल होंगी और बंद सड़कों को खोलने और नई सड़कों का निर्माण करने में सहायता मिलेगी। उधर सैंज वैली विकास समिति के अध्यक्ष बुधराम का कहना है कि खासकर त्रेहड़ा वासियों को उनके दौरे से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। वे तीन साल से नदी पार करने के लिए बेहतर सुविधा न होने से परेशान हैं। ऐसे में पुल निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम से उन्हें जल्द विकल्प मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें