दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मनाली के काइस गांव निवासी विजय ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन 13 जुलाई को ऑस्ट्रेलियन फेडरेशन आई कंपीट नैचुरल (आईसीएन) के तत्वाधान में किया गया था। इस प्रतियोगिता में भारत के अलग-अलग जगहों से लगभग 300 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
काईस गांव के रहने वाले विजय ठाकुर विजय फिटनैस कलब के मालिक और मास्टर ट्रेनर हैं। इस प्रतियोगिता की ओपन श्रेणी में उन्होंने स्वर्ण पदक और मैन्स फिजिक्स में कांस्य पदक हासिल किया। विजय ठाकुर दो जिम भी चला रहे हैं। जिनमें एक रामशिला और दूसरा पतलीकुहल में स्थित है। विजय ठाकुर युवाओं को फिट रहने और नशे से दूर रहने का संदेश देते हैं । विजय ठाकुर की इस सफलता से काईस गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।