फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विभा सिंह ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Tue, 09 Jun 2026 06:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
जिला परिषद सदस्य विभा सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर
विज्ञापन
बोलीं : क्षेत्र का विकास करना मेरी प्राथमिकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजनीतिक दबाव के बीच ज्येष्टा की जनता ने सिद्ध कर दिया है कि विकास की राजनीति करेंगे तो हमेशा आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। यह बात जिला परिषद सदस्य विभा सिंह ने कुल्लू में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हालांकि क्षेत्र में फेसबुक और सभाओं में हम पर टिप्पणी करने वालों की होड़ सी लगी थी लेकिन उसके बाद भी ज्येष्टा वार्ड की जनता ने मुझे रिकाॅर्ड 8185 मतों की बढ़त के साथ विजयी बनाया है। यह वही जिला परिषद का वार्ड है जिससे पति हितेश्वर सिंह दो बार जिला परिषद सदस्य बनकर प्रतिनिधित्वि कर चुके हैं।
विज्ञापन

विभा सिंह ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की और उन्हें उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने उन्हें शपथ दिलाई। गौरतलब है कि उनके ससुर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे 6 जून को आयोजित सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाई थीं, जिसके चलते उन्हें अलग से शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें