फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राशेल-लिंगर सड़क पर जून-जुलाई से दौड़ेंगे वाहन

Mon, 01 Dec 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल में वामतट पर राशेल- लिंगर वेकल्पिक सड़क के निर्माण का कार्य ठंड के मौसम में भी जारी, विभा
विज्ञापन
3.5 किलोमीटर लंबी वैकलिप्क सड़क को तैयार होने में 100 मीटर की राॅक कटिंग शेष
विज्ञापन

पुल के खतरे को ध्यान में रखते हुए हो रहा है सड़क का निर्माण, लोगों को मिलेगी राहत

दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राशेल-लिंगर वैकल्पिक सड़क पर अगले सीजन जून-जुलाई तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। कड़ाके की ठंड के बीच भी इस सड़क के निर्माण में राॅक कटिंग का कार्य प्रगति पर चल रहा है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि राशेल-लिंगर 3.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण कार्य में 100 मीटर के करीब राॅक कटिंग का कार्य शेष है। इसका काम अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के बनने से वाम तट पर बसी जोबरंग पंचायत के तीन गांव जोबरंग, रापे और राशेल के लोग लाभान्वित होंगे। हालांकि तीन गांवों के लिए राइट बैंक से होकर सड़क तो बनी है लेकिन इस गांव के लोगों को जाहलमा नाले की बजह से अकसर परेशानी रहती है। इस गांव के लिए चंद्रभागा नदी पर बना जोबरंग पुल गर्मियों के दिनों जाहलमा नाले में लगातार बाढ़ के कारण खतरे की जद में आने लगी है। पुल से नीचे जाहलमा नाला के बाढ़ से नदी झील बन जाती है। ऐसे में कई बार नदी का पानी पुल को छूने के साथ उसके ऊपर से भी बहने लगता है। हालात को देखते हुए पंचायत के लोगों की मांग पर सरकार ने वामतट होकर राशेल- लिंगर सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया है। जोबरंग पंचायत के पूर्व प्रधान सोम देव योकी ने बताया कि राशेल- लिंगर वैकल्पिक मार्ग बन जाने से तीन गांवों के लोगों को चंद्रभागा नदी में बने जोबरंग पुल के खतरे को देखते हुए काफी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने बताया कि इस वैकल्पिक मार्ग को बनने में करीब 100 मीटर राक कटिंग का कार्य शेष है। राणा ने बताया सब कुछ ठीक रहने पर अगले सीजन जून तक इस सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने कडाके की ठंड में भी सड़क का निर्माण कार्य के लिए कामगारों की सराहना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें