फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: टेढ़े हो गए 40 साल पुराने पुल से 48 घंटों में दौड़ा दिए वाहन

Fri, 29 Aug 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के ओल्ड मनाली में श्रमदान कर सड़क बनाने में जुटे ग्रामीण।-संवाद
विज्ञापन
ओल्ड मनाली के ग्रामीण युवाओं ने मिलकर श्रमदान कर दिखाया गजब का उत्साह
विज्ञापन

भारी बारिश के बाद मनालसु नाला में आई बाढ़ से ढह गया था 40 साल पुराना पुल

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। संघे शक्ति कलयुगे....! ओल्ड मनाली के ग्रामीण युवाओं ने यह साबित कर दिखाया है कि एकता में बल है। मनालसु नाला में आई बाढ़ में 40 साल पुराना पुल ढहने के बाद यह कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि पुल से यातायात बहाल होगा।
ग्रामीणों की मेहनत रंग लाई और पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। हालांकि, वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
अपनी जगह से खिसककर टेढ़े हुए मनालसु पुल पर लगभग 48 घंटे के भीतर ग्रामीणों ने वाहन चला लिया। श्रमदान करने में कोई पीछे नहीं रहा। मौसम खुलते ही बुधवार को पूरे गांव के युवाओं ने मानव शृंखला बनाकर काम किया। आधा गांव बुधवार और आधा गांव शुक्रवार को श्रमदान करने पहुंचा। टेढ़े हुए पुल के दोनों चोर में कंकरीट डाला गया। पुल तक लगभग 300 मीटर कच्ची सड़क का भी ग्रामीणों ने खुद निर्माण किया। हालांकि, लोक निर्माण विभाग के मजदूर और जेसीबी भी कार्य में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिलहाल इस पुल पर वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे। सीमेंट सेट होने के बाद ही वाहनों को चलाने की अनुमति दी जाएगी। ग्राम कमेटी के मेंबर दुनी चंद ठाकुर ने बताया कि अस्थायी तौर पर सड़क बना दी है। फिलहाल वाहन नहीं चलाए जा सकते। ट्रायल के तहत वाहन चलाया गया। इस सड़क से वाहन चलने के बाद न केवल ओल्ड मनाली, बल्कि शनाग, पलचान, बुरुआ पंचायताें के गांवों को भी फायदा होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें