फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चट्टानों से जंग ... बीआरओ ने संभाली सड़क बहाली की कमान

Fri, 29 Aug 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के कुटिआगे में हाईवे पर भरे बरसात के पानी के बीच गुजरते बाहन।-संवाद
विज्ञापन
लाहौल घाटी में बंद पड़ीं सड़कों को बहाल करने का काम किया तेज
विज्ञापन

अटल टनल के रास्ते मनाली, कुल्लू से कटा है लाहौल-पांगी का संपर्क

दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद लाहौल घाटी में भले ही अब धूप खिल रही हो लेकिन जमीनी हालात अब भी चुनौतीपूर्ण हैं।
जनजीवन को सामान्य करने की जंग में बीआरओ के जवान रात-दिन चट्टानों से लड़ रहे हैं। उदयपुर-केलांग मार्ग से लेकर सिस्सू और किलाड़ तक, जगह-जगह गिरीं चट्टानों ने सड़कों को बंद कर दिया है। खेतों में फंसी सब्जियां और बंद संचार-बिजली सेवाएं ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। राहत की बात यह है कि बहाली कार्य अब युद्ध स्तर पर जारी है। सिस्सू से मनाली के बीच और उदयपुर से किलाड़ की तरफ बाधित सड़क की बहाली को भी सीमा सड़क संगठन ने प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

लाहौल-पांगी घाटी का यातायात संपर्क अटल टनल रोहतांग के रास्ते अभी मनाली, कुल्लू से कटा हुआ है। घाटी के किसान लाहौल के साथ कुल्लू, मंडी में भी सड़कों की दशा से परेशान है। खेतों में भारी मात्रा में फूलगोभी सहित अन्य सब्जियां फंसी हैं। समय के साथ इन फसलों को घाटी से बाहर मंडियों में नहीं पहुंचाया गया तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उधर, विधायक अनुराधा राणा ने विधानसभा सत्र में सड़कों की बहाली का मामला उठाते हुए इसे जल्द बहाल करने की मांग की है। इधर, थिरोट परियोजना चालू कर घाटी में बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी है। शुक्रवार तक बिजली बोर्ड ने लाहौल में 205 में से 193 ट्रांसफार्मर चालू कर दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें